१८वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे खो-खो प्रतियोगिता
२०२४-२५
अखिल भारतीय अंतर रेलवे खो-खो प्रतियोगिता में मध्य रेलवे की बाजी
रामजी कश्यप को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
मुंबई, (क्रि. प्र.), २३ अक्टूबर: १८वीं अखिल
भारतीय अंतर रेलवे खो-खो प्रतियोगिता बिलासपुर, छत्तीसगढ़
में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में छह संघों ने भाग लिया था और यह प्रतियोगिता
तीन दिन तक चली। इसमें दक्षिण मध्य रेलवे, मध्य रेलवे,
पश्चिम रेलवे, उत्तर रेलवे, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, दक्षिण पूर्व मध्य
रेलवे का समावेश था। इस प्रतियोगिता में रेलवे के विभिन्न भागों से १३ अधिकारियों
सहित ८८ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को सुचारु रूप से आयोजित करने के
लिए रेलवे बोर्ड ने १४ पंचों की नियुक्ति की थी। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक
संपन्न कराने के लिए रेलवे बोर्ड ने ४ निरीक्षकों की भी नियुक्ति की थी।
इस प्रतियोगिता के अंतिम मैच में मेज़बान और गतविजेता
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर
का कड़ा मुकाबला मध्य रेलवे, मुंबई से था। शुरुआत से ही
अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक खेल देखने को मिला, लेकिन अंततः
मध्य रेलवे, मुंबई ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को १४-१३ से
हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस मैच में क्षण-प्रतिक्षण दोनों संघों
की प्रदर्शन को देखते हुए बहुत ही रोमांचक स्थिति बनी रही। मध्यांतर में ७-७ की
बराबरी हुई और प्रत्येक खिलाड़ी "कांटे की टक्कर" दे रहा था, वे अपने-अपने संघ को विजय दिलाने के लिए प्रयत्नशील थे।
दूसरे दौर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने पहले आक्रमण करते हुए छह
खिलाड़ियों को आउट करने में सफलता प्राप्त की, जिससे मध्य
रेलवे, मुंबई को विजय करीब आते हुए महसूस हुआ। उस समय मध्य
रेलवे के खिलाड़ियों ने "जित का जुनून दिखाना है" के भाव में रक्षा करते
हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया।
एक-एक अंक पाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों को काफी मेहनत करनी
पड़ी। मैच के अंत में आक्रमण करते हुए मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार खेल
दिखाते हुए लगभग पांच मिनट तक सात खिलाड़ियों को आउट किया और मध्य रेलवे ने विजय
का जश्न मनाया। इस मैच में मध्य रेलवे के रामजी कश्यप (२, १.१०
मि. रक्षा और ५ अंक), विजय हजारे (१.५०, २ मि. रक्षा और १ अंक), संकेत कदम (१.३०, १.४० मि. रक्षा), दिलीप खांडवी (१.३०, १.३० मि. रक्षा और १ अंक) और अवधूत पाटील (नाबाद १.१० मि. रक्षा और ४ अंक)
ने विजेता बनने में दमदार प्रदर्शन किया। वहीं पराजित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के
अरुण गुणकी (१.२०, १ मि. रक्षा और २ अंक), निलेश (१.४० मि. रक्षा और १ अंक), आदित्य गणपुले
(१.१०, १.१० मि. रक्षा) और स्वामी (१.१०, १.३० मि. रक्षा और २ अंक) ने जो कड़ी टक्कर दी, वह
पिछले वर्ष के इतिहास में बदलने के लिए अपर्याप्त नही रही।
मैच के बाद मध्य रेलवे के प्रशिक्षक सुधीर म्हस्के और
संघ प्रबंधक योगेश मोरे ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने विजयश्री खिंचकर
हासिल की।
तीसरे स्थान के मैच में पश्चिम रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे को हराकर
तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
रामजी कश्यप को, उत्कृष्ट आक्रामक का पुरस्कार रंजन शेट्टी
को और उत्कृष्ट रक्षक का पुरस्कार अरुण गुणकी को प्रदान किया गया।
इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रेलवे
महाप्रबंधक मीनू इटियेरा की मुख्य उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर
महाप्रबंधक ने विजेता संघ और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी संघों को बधाई दी।
इस प्रतियोगिता में खेल खेलने वाले सभी संघ रेलवे परिवार के सदस्य हैं और सभी
संघों ने उत्कृष्ट और उच्च गुणवत्ता का खेल प्रदर्शित किया।


.jpeg)

Post a Comment
0 Comments