सुवर्णमहोत्सवी
जूनियर राज्य अजिंक्यपद एवं चयन खो-खो प्रतियोगिता के लिए मुंबई का संघ घोषित
ओम साईश्वर सेवा
मंडल के राजेश मंडल और रश्मी दलवी मुंबई के कर्णधार
मुंबई, २४ अक्टूबर। (क्री. प्र.) महाराष्ट्र खो-खो असोसिएशन की
मान्यता से उस्मानाबाद जिला खो-खो असोसिएशन ने धाराशिव (उस्मानाबाद) में
सुवर्णमहोत्सवी (५०वीं) कुमार-मुली राज्य अजिंक्यपद एवं चयन खो-खो प्रतियोगिता २७
से ३० अक्टूबर तक आयोजित की है।
इस राज्य अजिंक्यपद एवं चयन खो-खो प्रतियोगिता के लिए मुंबई खो-खो
संघटना के श्रीकांत गायकवाड, पराग आंबेकर, निलेश सावंत और गुरुदत्त शिंदे की चयन समिति ने संघ की चयन प्रक्रिया की
और मुंबई के कुमार और लडकीयों का संघ चुना। मुंबई में लगातार हो रही बारिश को
ध्यान में रखते हुए इन खिलाड़ियों के लिए तीन महीने का कैम्प लगाया गया था,
जिसमें ४६ लड़के और ४० लड़कियाँ शामिल हुए थे, और उन्हीं में से यह अंतिम संघ चुना गया है। मुंबई के कुमार संघ के
कर्णधार के रूप में राजेश मंडल और लडकीयों के कर्णधार के रूप में रश्मी दलवी का चयन
किया गया है, और ये दोनों खिलाड़ी ओम साईश्वर सेवा मंडल के
हैं।
इन दोनों संघों का निरोप समारोह ओम साईश्वर सेवा मंडल, लालबाग में हुआ। इस समारोह में बच्चों को किट वितरित की गई। यह कीट लायन्स क्लब ऑफ दादर ज्वेल्स के तरफसे मुंबई खो-खो संघटना के अध्यक्ष लायन अॅड. अरुण
देशमुखने वितरीत किया । उस समय
मुंबई खो-खो संघटना के उपाध्यक्ष बाळ तोरसकर, कार्याध्यक्ष सुधाकर राऊळ, सचिव
सुरेंद्र विश्वकर्मा, सहसचिव श्रीकांत गायकवाड, चंद्रकांत तरळ, खजिनदार डलेश देसाई, निलेश सावंत, गुरुदत्त शिंदे, तुषार
चिखले आदि उपस्थित थे। ओम साईश्वर सेवा मंडल के खजिनदार सुरेश खंडागळे, उप खजिनदार नंदिनी धुमाळ, राजेश मोरे, सौ. अमिता गायकवाड, कविता परब, वर्षा मोरे, विना कदम, भूपेश
गायकवाड भी उपस्थित थे।
कुमार संघ: राजेश मंडल (कर्णधार), सुजल शिंत्रे, ओम वाटाणे, साई टेंबुलकर (सभी ओम साईश्वर सेवा मंडल), सुबोध
पाटील (विद्यार्थी क्रीड़ा केंद्र), रोहन खांबे (सरस्वती
स्पोर्ट्स क्लब), देवर्श पांगले, अनिश
शिरोडकर (सभी श्री समर्थ व्या. मंदिर), विघ्नेश कोरे
(अमरहिंद मंडळ), श्रेयस सौंदळकर, साई
गुरव (सभी ओम समर्थ भारत व्या. मंदिर), प्रणव कुंभार,
निमेश चौगुले, राहुल नेवरेकर, वेदांत नागवेकर (सभी वैभव स्पो. क्लब), प्रशिक्षक: निलेश सावंत, संघ व्यवस्थापक: गुरुदत्त शिंदे
लडकीयोंका संघ: हर्षला सकपाळ, जान्हवी लोंढे, रिया सिंग (सभी सरस्वती
स्पोर्टस् क्लब), रश्मी दळवी (कर्णधार), कादंबरी टेरवणकर, काजल मोरे, निर्मिती
परब (सभी ओम साईश्वर सेवा मंडल), मुस्कान शेख, शर्वी नाडे, आरुषी गुप्ता (सभी शिवनेरी सेवा मंडल),
सलोनी सावंत, अवंतिका अंबोळकर (सभी वैभव स्पोर्टस्
क्लब), रुद्रा नाटेकर (अमर हिंद मंडल), सृष्टी पाष्टे (ओम समर्थ भारत व्या. मंदिर), तन्वी
मोरे (श्री समर्थ व्या. मंदिर), प्रशिक्षक: श्रीकांत गायकवाड, संघ व्यवस्थापिका: वर्षा मोरे


Post a Comment
0 Comments