Type Here to Get Search Results !

'स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए नामांकन शुरू २९ अगस्त को होगा मुंबई के खेल सितारों का सम्मान विजेता को मिलेगा ₹१ लाख का पुरस्कार और सम्मान चिन्ह ३१ जुलाई तक आमंत्रित हैं आवेदन


 

'स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए नामांकन शुरू

२९ अगस्त को होगा मुंबई के खेल सितारों का सम्मान

विजेता को मिलेगा १ लाख का पुरस्कार और सम्मान चिन्ह

३१ जुलाई तक आमंत्रित हैं आवेदन

 

मुंबई: मुंबई में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत मुंबई स्पोर्ट्स ने वर्ष २०२५-२६ के 'स्पोर्ट्सपर्सन्स ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ३१ जुलाई है। यह पुरस्कार मुंबई के उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दो वर्ष पहले शुरू की गई यह पहल अब उभरते खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुकी है।

 

चयन समिति करेगी अंतिम फैसला

प्राप्त नामांकनों की जांच मधुकर तळवलकर की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। समिति में श्रीमती नीलिमा अडसूळ (जिला क्रीड़ा अधिकारी, मुंबई शहर), जया शेट्टी, प्रदीप गंधे, संजय घारपुरे और संदीप कदम सदस्य के रूप में शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में मुंबई के वरिष्ठ खिलाड़ियों, क्रीड़ा विभाग, मुंबई स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन तथा मुंबई मराठी क्रीड़ा पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी, जिससे चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।

 

२९ अगस्त को होगा सम्मान समारोह

पुरस्कार वितरण समारोह २९ अगस्त को कुर्ला स्थित बंट्स संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा। विजेता खिलाड़ी को १ लाख का पुरस्कार तथा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार मुंबई के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

 

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

मुंबई का स्थायी निवासी कोई भी खिलाड़ी, जिसने किसी मान्यता प्राप्त खेल में राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो, आवेदन कर सकता है। खिलाड़ी स्वयं आवेदन कर सकते हैं या उनकी खेल संस्था अथवा महासंघ उनके नामांकन भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षितिज वेदक से ९८७०३३७३०८ पर संपर्क करें या mumbaisports2021@gmail.com पर ई-मेल भेजें।

 

खेल प्रेमियों का सहयोग

क्रीड़ा महर्षि मधुकर तळवलकर ने पाँच वर्षों तक हर वर्ष १ लाख की पुरस्कार राशि देने का संकल्प लिया है। इस वर्ष जय कवळी ने भी १ लाख का योगदान दिया है। कार्यक्रम के लिए मुंबई के शेरदिल बंट्स महासंघ द्वारा सभागार एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

 

मुंबई स्पोर्ट्स की समर्पित टीम

मुंबई स्पोर्ट्स के अध्यक्ष अदिल सुमारिवाला तथा संयोजक जय कवळी हैं। इनके साथ जया शेट्टी, प्रदीप गंधे, उदय देशपांडे, सुदर्शन नायर, संजय शेटे, भास्कर सावंत, अरविंद प्रभू और नामदेव शिरगावकर सहित कई खेलप्रेमी मुंबई में खेलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

 

 


Post a Comment

0 Comments