‘मुंबई महापौर चषक इंडोर क्रिकेट स्पर्धा’ का
पार्क क्लब में शानदार आगाज़
वियोम फाउंडेशन इंडोर क्रिकेट क्लब की मीडिया
टीम पर 40 रन से
दमदार जीत
भव्य उद्घाटन समारोह
मुंबई : दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क परिसर स्थित पार्क क्लब
अर्बन स्पोर्ट टर्फ पर आयोजित भव्य ‘मुंबई महापौर चषक इंडोर क्रिकेट स्पर्धा’ का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले ही
दिन क्रिकेट प्रेमियों को तेज़ रफ्तार, रोमांच और मनोरंजन से भरपूर मुकाबले देखने को मिले। इस
प्रतियोगिता का आयोजन महामुंबई इंडोर क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा
किया गया है। उद्घाटन विधायक सुनील शिंदे और पूर्व महापौर किशोरीताई
पेडणेकर के हस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरदा चुरी, दत्तात्रय वेदक, विनया तोरसकर, महाइनडोअर क्रिकेट असोसिएशनके संस्थापक चेयरमैन क्षितिज वेदक और
संस्थापक सचिव बालासाहेब (बाल) तोरसकर भी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता को सारस्वत बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नितिन दलाल - स्टार सीसी और श्री स्वामी समर्थ
मेडिकल का समर्थन प्राप्त है।
इंडोर क्रिकेट का रोमांचक फॉर्मेट
इंडोर क्रिकेट में एक समय में मैदान पर 8 खिलाड़ी खेलते हैं। प्रत्येक बल्लेबाजी जोड़ी को 2 ओवर खेलने का मौका मिलता है, जबकि हर खिलाड़ी को 1 ओवर गेंदबाजी करना अनिवार्य होता है। खास बात यह है कि बल्लेबाज के आउट होने
पर टीम के कुल स्कोर से 5 रन घटाए जाते हैं, जिससे हर गेंद बेहद महत्वपूर्ण बन जाती है।
मीडिया टीम ने बनाए 42 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया टीम ने 8 ओवर में 42 रन बनाए। अंकुश धावरे ने 10 रन और किरण महानवर ने 6 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहन और ओमकार ने
शुरुआती सफलता हासिल की। इसके बाद सिद्धेश कानसे और निकुंज नाटेकर ज्यादा
रन नहीं जोड़ सके। बाद में अतुल लोके, अन्वय सावंत और कप्तान रोहित नाइक ने कुछ महत्वपूर्ण रन जोड़े। वियोम फाउंडेशन
की ओर से रोहन, ओमकार, खुश, प्रसाद, अजित और श्रेयस ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट लिए।
अनिकेत, प्रसाद और ओमकार की शानदार बल्लेबाजी
43 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वियोम
फाउंडेशन की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती जोड़ी केवल 5 रन
ही बना सकी। इसके बाद रोहन गावडे और अजित सेठी ने 20 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला। मुकाबले का रुख तब पूरी तरह
बदल गया जब अनिकेत माडिये ने 18 रन और प्रसाद आंब्रे ने 14 रन की आक्रामक पारियां खेलीं। अंत में कप्तान ओमकार पाटोळे ने 13
रन और शुभम गुरव ने 12 रन बनाकर टीम को 82 रन तक पहुंचाया और टीम ने शानदार 40 रन से जीत दर्ज की।
“अधिक अभ्यास मिलता तो बेहतर प्रदर्शन करते”
– सुभाष हरचेकर
मैच के बाद मीडिया टीम के मैनेजर सुभाष हरचेकर ने
कहा, “अगर हमें थोड़ा और अभ्यास मिला
होता, तो हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। इंडोर क्रिकेट
में किसी भी समय मैच पलटने की क्षमता होती है। इस खेल की सबसे बड़ी खासियत यह है
कि हर खिलाड़ी को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का
समान अवसर मिलता है।”

Post a Comment
0 Comments