‘आरबीआई व्यावसायिक खो-खो स्पर्धा २०२६’ में दिग्गज टीमों की
विजयी शुरुआत
परळ के ऐतिहासिक लाल मैदान
पर गति, रणनीति और रोमांच का शानदार संगम
बैंक ऑफ इंडिया, महावितरण, नेवल डॉक और मुंबई पुलिस ने
दर्ज किए दमदार विजय
मुंबई : मुंबई
खो-खो संघटना की मान्यता से तथा रिझर्व बैंक ऑफ इंडिया
(आरबीआई) स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित ‘पहली व्यावसायिक निमंत्रित खो-खो स्पर्धा २०२६’ का
शानदार आगाज़ परळ स्थित ऐतिहासिक विद्यार्थी क्रीडा केंद्र के कै. विवेकानंद
पैगावकर क्रीड़ानगरी के लाल मैदान पर हुआ। उद्घाटन दिवस पर ही मैदान पर जबरदस्त
रोमांच, तेज़
रफ्तार मुकाबले और हर अंक के लिए संघर्ष देखने को मिला। आज खेले गए मुकाबलों में बैंक ऑफ इंडिया, महावितरण कंपनी, नेवल डॉक और मुंबई पुलिस ने
शानदार जीत दर्ज करते हुए विजयी शुरुआत की। उद्घाटन समारोह में राहुल सिन्हा (महाव्यवस्थापक, एचआरएमडी, सेंट्रल
ऑफिस), भारत
के पूर्व पहलवान एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता पप्पू यादव तथा आरबीआई स्पोर्ट्स क्लब
के जनरल सेक्रेटरी सचिन नरसप्पा उपस्थित थे।
बैंक ऑफ इंडिया का अनुभव
आया काम, महानगरपालिका पर रोमांचक जीत
व्यावसायिक गट के पहले मुकाबले में बैंक ऑफ इंडिया ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका को
१९-१७ (मध्यांतर १०-१०) से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। मध्यांतर तक मुकाबला बराबरी
पर रहने से दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई थी। हालांकि अनुभवी प्रशिक्षक विवेक आंब्रे की रणनीति के दम पर बैंक ऑफ
इंडिया ने मैच अपने पक्ष में कर लिया। विजेता टीम की ओर से जनार्दन सावंत (१.३०, १.२०
मि. संरक्षण व ५ गुण), मयुरेश मोरे (१.४०, १.२०
मि. संरक्षण व १ गुण), अर्पित तिवारी (१, १.४०
मि. संरक्षण व २ गुण) तथा मनोज चौधरी (१.२०
मि. संरक्षण व ५ गुण) ने शानदार प्रदर्शन किया। पराजित महानगरपालिका की ओर से निखिल वाघे (१.२० मि. संरक्षण व २ गुण), आदित्य पाटील (१, १.१०
मि. संरक्षण व १ गुण), अजय मित्रा और निमेश चौगुले (प्रत्येकी ३ गुण) ने
संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
महावितरण की तेज़तर्रार जीत, गंदेकर इलेक्ट्रिकल्स की मेहनत बेकार
दूसरे मुकाबले में महावितरण कंपनी ने गंदेकर इलेक्ट्रिकल्स प्रा. लि. को
१५-१४ (मध्यांतर १३-६) से हराकर ७.१० मि. शेष रखते हुए शानदार जीत हासिल की।
महावितरण ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली थी।
विजेता टीम के लिए सम्यक जाधव (१.२० मि. संरक्षण व २ गुण), अनिकेत चेंदवणकर (१.४०, १.४०
मि. संरक्षण व ४ गुण) और प्रतीक वाईकर (२ मि. संरक्षण व १ गुण) ने
महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबकि गंदेकर इलेक्ट्रिकल्स की ओर से गौरव कुडव (४ गुण), कुशल मुकने (१.१०, १.२०
मि. संरक्षण व १ गुण) और कुशांग वैश्य (३ गुण) ने शानदार संघर्ष
किया, लेकिन
टीम को जीत नहीं दिला सके।
नेवल डॉक का संयमित खेल, ठाणे स्पेशल पुलिस सेल पर जीत
तीसरे मुकाबले में नेवल डॉक ने ठाणे स्पेशल पुलिस सेल को
१०-९ (मध्यांतर ८-५) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। नेवल डॉक ने मजबूत संरक्षण और
सटीक रणनीति के दम पर मुकाबले में अपना वर्चस्व बनाए रखा। विजेता टीम की ओर से सार्थक जूनघरे (१.५०, २.३०
मि. संरक्षण व ३ गुण), अनंत साटळे (२, १.४०
मि. संरक्षण व ३ गुण) तथा हितेन भोईर (दोन्ही
डावात प्रत्येकी १.५० मि. संरक्षण) ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जबकि पराजित ठाणे
स्पेशल पुलिस सेल की ओर से चेतन बावने (२.१०
मि. संरक्षण), श्रीधर देसाई (१.२०, १.१०
मि. संरक्षण व ६ गुण) तथा दीपक मोरे (१.४०
मि. संरक्षण व १ गुण) ने शानदार संघर्ष किया।
मुंबई पुलिस का दमदार खेल, मेज़बान आरबीआई को हराया
दिन के सबसे रोमांचक मुकाबले में मुंबई पुलिस ने मेज़बान रिझर्व बैंक ऑफ इंडिया को
१७-१५ (मध्यांतर ९-९) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मध्यांतर
तक मुकाबला बराबरी पर होने से दर्शकों का रोमांच लगातार बढ़ता गया। अंततः मुंबई
पुलिस ने सटीक रणनीति और आक्रमक खेल के दम पर जीत अपने नाम कर ली। विजेता टीम की
ओर से अक्षय खापरे (१.४० मि. संरक्षण व २ गुण), निखिल घाडगे (१.१०, नाबाद
१ मि. संरक्षण व ४ गुण), सोहेल शेख (१.४०, १.३०
मि. संरक्षण व ५ गुण) तथा सोहेल कलावंत (२ मि.
संरक्षण व १ गुण) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं आरबीआई की ओर से अथर्व खोचाडे (१.१० मि. संरक्षण व १ गुण), सिद्धेश चोरगे (१ मि. संरक्षण व ५ गुण), सुजल देव्हारे (१.३०, १.२०
मि. संरक्षण), हर्षल मेहर (१.३०, १ मि.
संरक्षण व ३ गुण) तथा सुफियान शेख (२.२०
मि. संरक्षण व ३ गुण) ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन टीम को हार से नहीं
बचा सके।

Post a Comment
0 Comments